जाने सूर्य नमस्कार करने के सकारात्मक परिणाम
प्राचीन कल से ही योग भारतीयों के जीवन का अभिन्न अंग रहा है | शरीर को स्वस्थ्य रखने के लिए हमारे ऋषियों – मुनिओ ने इसकी रचना की थी | योग में विभिन्न प्रकार की मुद्राये होती है जिनको आसन कहा जाता है | सुर्यनमस्कार इस में एक महत्वापूर्ण आसन है | इसे KING OF AASAN भी कहा जाता है | इसे संपूर्ण योग भी मन जाता है | सूर्यनमस्कार करने से शरीर अनेको लाभ होते है | सूर्यनमस्कार को सूर्य की ओर मुख करके किया जाया है | इसे सुबह के समय करने से अत्यंत लाभ होता है | इस में कुल 12 मुद्राये या आसन होते है | इसे 5 वर्ष की आयु के बच्चे से आगे के व्यक्ति कर सकते है |

सूर्यनमस्कार से होने वाले प्रमुख लाभ निम्नलिखित है :-
1.शरीर में लाचिलापन – इसके करने से शरीर में मांसपेशियों में खिचाव कम होता है तथा शरीर में अकडन कम होकर लाचिलापन आता है |
2.पाचनतंत्र – इसके कर ने से पाचन तंत्र सुचारू रूप से कार्य करने लगता है | उदर सम्बन्धी रोग दूर होते है | गैस तथा कब्ज़ सम्बंधित समस्या दूर होती है |
3.रीढ की हड्डी की मजबूती – यह नियमित रूप से करने पर रीढ की हड्डी को मजबूती प्रदान कर्ता है | इससे कमर में भी लचीलापन आता है |
4.एकाग्रता बढाता है – इसके करने से चित्त शांत होता है तथा मन की एकाग्रता बढती है | बच्चो के लिए यह अध्ययन में अत्यंत सहायक होता है | इससे बुद्धि भी तीव्र होती है | इसके करने से तनाव भी दूर होता है |
5.हारमोंस में संतुलन – इसके करने से हारमोंस में संतुलन होता है | जिससे थाइरोइड जैसे बिमारिओ में लाभ होता है | इससे महिलायों को भी मासिकधर्म में लाभ होता है |
6.शारीरिक मुद्रा में सुधर – इसके करने से शारीरिक मुद्रा यानि Posture में सुधर आता है | इससे शारीरिक दर्द में भी सुधर होता है | पीठ झुकने एवं झुक कर चलने की समस्या से छुटकारा मिलता है |
7.हड्डियों में मजबूती – इसको सूर्य के सामने करने से शरीर को विटामिन D मिलता है ,जिससे शरीर की हड्डियों को मजबूती मिलती है |
8.ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाना – इसको करने से शरीर में ब्लड का सर्कुलेशन बढता है | इससे हृदय को भी मजबूती मिलती है | हृदय रोग की संभावना कम होती है |
9.फेफड़ो की मजबूती – इस को करने से फेफड़ो में लम्बी साँस भरना पड़ती है | जिससे फेफड़ो को मजबूती मिलती है | श्वास सम्बंधित बिमारिओ में फायदा होता है |
10.उर्जावान – इसको करने से शरीर उर्जावान महसूस करता है | चित्त प्रसन्न रहता तथा शरीर में स्फूर्ति रहती है | आप जवान महसूस करते है |
11.शरीर को डेटोक्स करता है – इसके करने के दौरान शरीर में सांसो को अन्दर खिंच कर बाहर छोड़ना होता है | जिससे शरीर को ऑक्सीजन मिलती है तथा कार्बोन डाई ऑक्साइड बाहर निकल जाती है | इससे शरीर डेटोक्स हो जाता है |
12.मोटापा में कमी – इसको करने से काफी मात्र में कैलोरी जल जाती है | जिससे शरीर का वजन कम होता तथा मोटापा भी कम होता है |
सूर्यनमस्कार एक सम्पूर्ण योग आसन है जिससे शरीर के सभी अंगो को मजबूती मिलती है तथा शरीर स्वस्थ रहता है |
If you need Astrologer Assistance , Download Astrogurtuips App Now
What's Your Reaction?






